Jobs›Counter Salesperson, Jodhpur

Counter Salesperson

Sabhya Global · Jodhpur
Freshers welcome
Pay₹8,000–21,000a month, as listed
WhereJodhpurRajasthan
TypeFull timeFreshers welcome
Posted30 OctYesterday, via Apna
Kaam checked
Open to freshers: no experience asked for
No fee, deposit or pay-to-apply signs
Walk-in interview
Day work
No vehicle or licence needed
Physical work
About this job

जोधपुर के पीपली सर्कल पर नए खुल रहे एथनिक वियर शोरूम 'SHREEJI FASHIONS' की 6 नवंबर (धनतेरस) को होने वाली ग्रैंड ओपनिंग के लिए सेल्समैन और हेल्पर की तुरंत आवश्यकता है। हमें ऐसे उम्मीदवारों की तलाश है जो दोनों भूमिकाओं को जिम्मेदारी से निभा सकें। मुख्य कार्य और जिम्मेदारियां: कस्टमर हैंडलिंग (Salesman Role): शोरूम पर आने वाले वेडिंग (शादी-ब्याह) और त्योहारों के ग्राहकों को शालीनता से अटेंड करना, उन्हें कपड़े दिखाना और माल पसंद करवाने में अच्छी कन्वेंसिंग पावर होना। स्टॉक और इन्वेंटरी मैनेजमेंट (Helper Role): नए आ रहे स्टॉक की अनपैकिंग करना, साड़ियों और सूट्स की व्यवस्थित ढंग से तह (folding) बनाना और काउंटर पर खुले माल को तुरंत पैक करके रैक्स में व्यवस्थित रखना। स्टोर मेंटेनेंस और स्वच्छता: शोरूम के डिस्प्ले, रैक्स और काउंटर एरिया को नियमित रूप से स्वच्छ और व्यवस्थित रखना ताकि शोरूम का लुक हमेशा बेहतर बना रहे। टीम वर्क: बारकोडिंग प्रक्रिया में सहयोग करना, स्टॉक रूम से काउंटर तक माल पहुंचाना और फेस्टिव सीजन की भीड़ में पूरी सक्रियता के साथ काम संभालना। उम्मीदवार की योग्यताएं: कपड़े के शोरूम या टेक्सटाइल रिटेल दुकान पर काम करने का व्यावहारिक अनुभव (Experience). ग्राहकों और टीम के साथ बातचीत करने की अच्छी व शालीन भाषा शैली। कार्य के प्रति सजग, फुर्तीला और अनुशासित स्वभाव। Immediate Joining: जो कल से ही ड्यूटी पर रिपोर्ट कर सके। NOTE: This opening is for people from Rajasthan and Gujarat.

Never pay to get work. If a listing asks for a fee, it is a scam. The ten signs →

Apply on Apna
Opens apna.co in a new tab